उत्तराखंड

गजेंद्र रावत बने दूसरी बार जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष

निर्विरोध हुआ निर्वाचन, भाजपायों में खुशी

ख़बर को सुनें

चमोली –

ज़िला सहकारी बैंक चमोली में हुए चुनाव में भाजपा अधिकृत  प्रत्याशी गजेंद्र रावत निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं यह दूसरा मौका है जब गजेंद्र रावत की ताजपोसी जिला सहकारी बैंक में हुई है इससे भाजपा में खुशी की लहर है

जिला सहकारी बैंक के मंगलवार को हुए चुनाव में गजेंद्र रावत दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए जिससे चमोली भाजपा में खुशी की लहर है  निर्विरोध निर्वाचित होने पर भाजपा के जिला संगठन सहित सभी भाजपाइयों ने खुशी जताई है भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह बर्तवाल ने भाजपा के विकास की जीत बताया है वहीं पूर्व भाजपा अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने पिछले 10 वर्षों में किए गए विकास कार्यों की जीत बताया है इस अवसर पर कार्यालय जिला महामंत्री विनोद कनवासी, जिला प्रवक्ता मोहन सिंह नेगी, भेषज संघ के अध्यक्ष सतेन्द्र असवाल, लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सह सयोजक नवल भट्ट, नगरपालिका अध्यक्ष संदीप रावत, पूर्व उपाध्यक्ष मंदिर समिति किशोर पवार, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र ममगाई, नंदप्रयाग मंडल अध्यक्ष यशवंत बिष्ट, नंदानगर  मंडल भाजपा प्रभारी कुंवर कंडेरी सहित कई भाजपाइयों ने खुशी जताई संचालक मण्डल मै प्रदीप सिंह जोशीमठ, दीपा देवी दाशोली, भूपेंद्र सिंह घाट, रेखा देवी घाट,, कांता देवी गैरसैण, आरती भंडारी उखीमठ, देवेश लाल अगस्त्यमुनी ओर  रघुवीर सिंह चौधरी पोखरी शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button