उत्तराखंड

विधानसभा क्षेत्र स्तरीय खेल महाकुंभ 2026 का आयोजन 17 से 20 सितंबर तक

ख़बर को सुनें

चमोली –

विधानसभा क्षेत्र स्तरीय खेल महाकुंभ (मुख्यमंत्री ट्रॉफी) 2026 का आयोजन जनपद चमोली के दशोली विकासखंड स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में 17 से 20 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। खंड विकास अधिकारी दशोली ने बताया कि युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के निर्देशों के क्रम में खेल महाकुंभ के सफल आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं।

खेल महाकुंभ के तहत अंडर-14 एवं अंडर-19 आयु वर्ग में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। अंडर-14 वर्ग में 17 से 18 सितंबर तक एथलेटिक्स, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, मुर्गा झपट एवं पिट्ठू आदि प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं अंडर-19 वर्ग में एथलेटिक्स, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक, रिले, मुर्गा झपट एवं पिट्ठू की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि 19 से 20 सितंबर 2026 तक कबड्डी, खो-खो एवं वालीबॉल की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button