उत्तराखंड

एनएसयूआई के आंदोलन के बाद प्रवेश की तिथि 15 सितंबर तक बढ़ी

ख़बर को सुनें

गोपेश्वर, 10 सितंबर 2026।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर एनएसयूआई द्वारा आज जोरदार आंदोलन किया गया। छात्रों द्वारा महाविद्याल के मुख्यद्वार पर सांकेतिक धरना भी दिया।

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बताया कि गुरुवार को प्रवेश की अंतिम तिथि समाप्त हो रही थी, जिसके चलते अनेक छात्र-छात्राएं प्रवेश से वंचित होने की स्थिति में थे। एनएसयूआई द्वारा सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य से प्रवेश की तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया गया, लेकिन प्रारंभ में तिथि बढ़ाने से मना कर दिया गया।

इसके बाद एनएसयूआई कार्यकर्ताओं एवं छात्र-छात्राओं द्वारा उग्र आंदोलन करते हुए सड़क पर जाम लगाया गया, जो लगभग एक घंटे तक जारी रहा। स्थिति को देखते हुए थाना प्रभारी गोपेश्वर मौके पर पहुंचे और मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने का प्रयास किया। आंदोलन के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा महाविद्यालय प्रशासन पर प्रवेश की तिथि बढ़ाने को लेकर दबाव बनाया गया। इसके पश्चात प्राचार्य द्वारा श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की गई। वार्ता में परीक्षा नियंत्रक/उप परीक्षा नियंत्रक  हेमंत बृज  द्वारा दूरभाष पर आश्वासन दिया गया कि स्नातक (UG) एवं स्नातकोत्तर (PG) कक्षाओं में प्रवेश की तिथि 15 सितंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है।

इसके बाद महाविद्यालय की ओर से दिनांक 10.09.2026 को लिखित सूचना जारी कर इसकी पुष्टि की गई, जिसमें स्नातक तृतीय, पंचम तथा स्नातकोत्तर प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेश आवेदन/काउंसलिंग की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 तक विस्तारित किए जाने की सूचना दी गई है एनएसयूआई ने कहा कि यह छात्र-छात्राओं की एकजुटता और संघर्ष की जीत है। संगठन ने विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रवेश से वंचित होने वाले छात्र-छात्राओं को राहत मिली है। प्रदर्शनकारियों मै ज़िला पंचायत सदस्य विपिन फर्शवान, किशन सिंह बर्तवाल सहित कई छात्र नेता व छात्र – छात्रों मौजूद रही।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button