उत्तराखंड

जोशीमठ पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का शंखनाद: पहले दिन 18 उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र

ख़बर को सुनें

जोशीमठ-

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव प्रक्रिया के पहले दिन विभिन्न पदों के लिए छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह देखा गया, जिसके तहत कुल 18 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र खरीदे हैं।

पदवार नामांकन पत्रों की बिक्री की स्थिति:

अध्यक्ष पद: कुल 3 पर्चे बिके (2 छात्र, 1 छात्रा),उपाध्यक्ष पद: 3 पर्चे (सभी छात्राएं), सचिव पद: कुल 3 पर्चे बिके (2 छात्र, 1 छात्रा),विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (UR): कुल 4 पर्चे बिके (2 छात्र, 2 छात्रा),सहसचिव व कोषाध्यक्ष (महिला आरक्षित): 5 पर्चे (सभी छात्राएं)

कैंपस में चुनावी रंग, जनसंपर्क हुआ तेज

नामांकन पत्र खरीदने के साथ ही कॉलेज परिसर के भीतर और बाहर चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। संभावित प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ कॉलेज परिसर में एक्टिव हो गए हैं और छात्र-छात्राओं से वोट व सपोर्ट के लिए सघन जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं। कॉलेज प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम इस प्रकार है:24 सितंबर: प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा, 26 सितंबर: नाम वापसी की प्रक्रिया होगी,26 सितंबर (शाम 4 बजे): वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी, जिसके बाद चुनावी मुकाबला पूरी तरह साफ हो जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button