उत्तराखंड

11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

ख़बर को सुनें

चमोली –

आयुष्मान आरोग्य मंदिर चाका, जनपद-चमोली द्वारा ग्राम पंचायत पुणकिला नन्दानगर में 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर ग्राम प्रधान  हरीश सिंह राणा द्वारा भगवान धन्वंतरि के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया है।

आयुर्वेद एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जन-जागरूकता हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया,इस अवसर पर चिकित्सालय प्रभारी भरतसिंह रावत द्वारा स्वस्थ जीवनशैली की जानकारी देने के साथ-साथ ब्लड शुगर, एवं रक्तचाप की निःशुल्क जांच, निःशुल्क औषधि वितरण, जागरूकता लिफलेट एवं औषधीय पौधों का वितरण तथा योगाभ्यास करवाया गया,कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को आयुर्वेद, योग एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया,इस अवसर 29 व्यक्ति ने शिविर में अपना स्वास्थ परिक्षण कर शिविर का लाभ लिया है ग्राम प्रधान सुनीति श्री प्रदीप,सुशीला देवी,अनीता देवी, बसन्ती देवी, राकेश,प्रकाश,आदि लोगों ने शिविर में लाभ लिया है चिकित्सालय के योग अनुदेशक शोभन खत्री व योग अनुदेशिका पूजा कठैत व सेवक पप्पू शिविर में मौजूद रहे !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button