किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में गोपेश्वर में फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा, भाजपा सरकार का पुतला फुका

चमोली –
उत्तराखंड के किच्छा विधानसभा क्षेत्र से माननीय विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई मारपीट और दुर्व्यवहार की घटना को लेकर पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का आक्रोश चरम पर है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के आवाह्न पर जिला मुख्यालय गोपेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया।ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र नेगी की अगुवाई में भारी संख्या में एकत्र हुए जिला, ब्लॉक दशोली और नगर गोपेश्वर के कांग्रेसजनों ने जिला मुख्यालय के व्यस्त बस स्टैंड तिराहे पर जमकर नारेबाजी की। भाजपा सरकार के खिलाफ अपना रोष प्रकट करते हुए कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि विधायक के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करने वाले आरोपियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।इस विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुख्य रूप से शामिल रहे। इनमें वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, जिला महामंत्री संदीप झिंक्वाण, महिला जिलाध्यक्ष ऊषा रावत, जिला प्रेस मीडिया प्रभारी गोविंद सिंह सजवांण, जिला सोशल मीडिया प्रभारी डॉ. विजय हिंदवाल और जिला प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की।इसके अलावा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष भगत कनियाल, बद्रीनाथ विधानसभा के बीएलए मदन लोहानी, वरिष्ठ कांग्रेसी जी.डी. हिंदवाल, धीरज बिष्ट, सोहन आर्य, शिवलाल आर्य, उदय सिंह रावत, संतोष गुसाईं, मन्नू नेगी, एप्पी, पीपलकोटी के नगर अध्यक्ष सुनील हटवाल, नगर गोपेश्वर उपाध्यक्ष गोपाल रावत, नगर महामंत्री जयवीर नेगी, इंदू डुंगरियाल और इंदू बडवाल सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।



