उत्तराखंड

नंदानगर के पर्वतारोही राकेश नेगी ने 7,135 मीटर ऊंची माउंट नून चोटी की फतह, कई ऊंची चोटियों पर लहरा चुके हैं तिरंगा

ख़बर को सुनें

नंदानगर(चमोली) –

चमोली जिले के नंदानगर विकासखंड के कानोल गांव निवासी पर्वतारोही राकेश नेगी ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। राकेश नेगी ने 29 अगस्त 2026 को 7,135 मीटर ऊंची माउंट नून (Mount Nun) चोटी पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। इसके साथ ही वे 6,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली कई पर्वत चोटियों पर अभियान कर चुके हैं।

राकेश नेगी के अनुसार, उन्होंने अब तक माउंट फ्रेंडशिप पीक (5,289 मीटर) पर चार बार, माउंट युनाम (6,111 मीटर) पर तीन बार, कंगयात्से-II (6,250 मीटर) पर दो बार, कियागर री (6,100 मीटर) पर दो बार और अनाम चोटी (6,040 मीटर) पर दो बार सफलतापूर्वक अभियान किया है।

इसके अलावा उन्होंने उट कांगरी (6,060 मीटर) और आशुतोष री (6,040 मीटर) पर भी चढ़ाई की है। रियो पुरग्याल (6,816 मीटर) पर उनका अभियान 6,400 मीटर तक पहुंचा, जबकि माउंट त्रिशूल (7,120 मीटर) पर वे 6,100 मीटर तक पहुंचे। राकेश नेगी ने बताया कि उनका अधिकांश पर्वतारोहण अभियान लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में रहा है। वर्तमान में वे व्हाइट एक्सपीडिशन टीम के सदस्य के रूप में पर्वतारोहण अभियानों से जुड़े हुए हैं कानोल गांव के इस युवा पर्वतारोही की उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कठिन हिमालयी परिस्थितियों में लगातार ऊंची चोटियों पर अभियान करना नंदानगर क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button