ब्लॉक प्रमुख अध्यक्षता में नियोजन समिति की बैठक, विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर हुआ मंथन
हमारा मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास योजनाओं पहुंचे - हिमा नेगी

नंदानगर (चमोली)-
ब्लॉक कार्यालय नंदानगर के सभागार में क्षेत्र पंचायत की नियोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। ब्लॉक प्रमुख हीमा नेगी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर कई अहम प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई और ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए रणनीति तैयार की गई।
नंदा नगर विकास खंड कि मूलभूत सुविधाओं और विकास योजनाओं पर फोकस करने बैठक में क्षेत्र के विकास को रफ्तार देने के लिए कृषि, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं की रूपरेखा तैयार की गई। इसके साथ ही विभिन्न ग्राम पंचायतों से प्राप्त हुए विकास प्रस्तावों को क्षेत्र पंचायत की समग्र विकास योजना में शामिल करने पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।बजट समीक्षा और जनसमस्याओं का निवारणबैठक के दौरान उपलब्ध बजट एवं वित्तीय संसाधनों की समीक्षा की गई। साथ ही, पहले से स्वीकृत और वर्तमान में निर्माणाधीन विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी जांची गई। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय निवासियों को आ रही बिजली, पानी और सड़क से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश तय किए गए और नए प्रस्ताव पारित किए गए।जनप्रतिनिधि और अधिकारी मिलकर करें काम: ब्लॉक प्रमुखबैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख हीमा नेगी ने कहा, “हमारा मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना और मूलभूत सुविधाओं को और अधिक मजबूत करना है।” उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के आपसी तालमेल से ही पारदर्शी, योजनाबद्ध और जनहितकारी विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा सकता है।



