उत्तराखंड

सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग, 56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र*

ख़बर को सुनें

चमोली –

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार को कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज कर्णप्रयाग में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया।

खंड विकास अधिकारी कर्णप्रयाग पवन कंडारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी धनंजय लिंगवाल की उपस्थिति में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ ही विभिन्न सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया।

शिविर में राजकीय इंटर कॉलेज कर्णप्रयाग के प्रधानाचार्य सहित श्रीनगर से आए मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. पार्थ, एलिम्को की टीम, ईएनटी सर्जन डॉ. अल्का, ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अंकित भट्ट, आई सर्जन डॉ. संजय रावत तथा फिजिशियन डॉ. सत्येंद्र कंडारी ने प्रतिभाग कर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए, जहां आमजन को विभागीय योजनाओं, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई तथा विभिन्न योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में कुल 484 लोगों ने प्रतिभाग किया।

शिविर के दौरान आमजन की ओर से 06 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसके अलावा शिविर में 56 दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए, जिससे पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button