उत्तराखंड

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस; गोपेश्वर में पुतला फूंककर किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

ख़बर को सुनें

चमोली –

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर आज, 28 सितंबर 2026 को जिला मुख्यालय गोपेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया और कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकाला।विधायक लखपत बुटोला और पूर्व विधायक मुकेश नेगी की अगुवाई में फूंका पुतलाबद्रीनाथ विधानसभा के माननीय विधायक लखपत बुटोला और कर्णप्रयाग के पूर्व विधायक मुकेश नेगी की अगुवाई तथा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार के कुशल संचालन में कांग्रेस कार्यकर्ता बस स्टैंड तिराहे पर एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया।राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने और गिरफ्तारी की मांगपुतला दहन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट तक एक विशाल विरोध मार्च निकाला और कलेक्ट्रेट परिसर में भी जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त को तत्काल पद से हटाने, उनकी गिरफ्तारी करने, उनके कार्यकाल में लिए गए सभी एकतरफा निर्णयों और मतदाता सूचियों में किए गए बदलावों की व्यापक एवं स्वतंत्र समीक्षा कराने की पुरजोर मांग की गई।प्रदर्शन में ये वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता रहे शामिलइस व्यापक विरोध प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष दशोली शैलेन्द्र नेगी, प्रदेश सचिव सुदर्शन शाह, संदीप कुमार पटवाल, जिला महामंत्री संदीप झिंक्वान, देवराज रावत, रविन्द्र बर्त्वाल, विकेन्द्र नेगी, जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस ऊषा रावत, जिलाध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ गिरीश आर्य, जिला प्रवक्ता तेजवीर कडेरी, जिला मीडिया प्रभारी गोविंद सजवान, जिला सोशल मीडिया प्रभारी डॉ विजय हिन्दवाल, जिला सचिव योगेन्द्र बिष्ट और कार्यालय सचिव मनमोहन ओली शामिल हुए।इसके साथ ही एस सी प्रदेश उपाध्यक्ष भगत कनियाल, प्रदेश महामंत्री राजीव गांधी पंचायत-राज संगठन गौरव फर्स्वाण, विधानसभा थराली प्रभारी हरीश चौहान, वरिष्ठ कांग्रेसी मनीष नेगी, राजेंद्र सिंह रावत, सूरसिंह बिष्ट, महेंद्र नेगी, अनीता नेगी, गुलाब सिंह बिष्ट, शिवलाल आर्य, कुंदन बिष्ट, जयपाल कोहली, भवानी लाल, किशन लाल, BLA बद्रीनाथ मदन लोहानी, ब्लॉक अध्यक्ष महिला पूनम रावत, SC ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत लाल, ST महिला नगर अध्यक्ष लीला रावत, नगर अध्यक्ष महिला विजया कंडारी, नगर उपाध्यक्ष गोपाल रावत तथा नगर महामंत्री राकेश बिष्ट, जयबीर नेगी, नरेंद्र कुंवर व प्रदीप नेगी ने भी सहभागिता की।प्रदर्शन में नगर सचिव सूरज टकोला, विक्रम सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष रूद्रसिंह भंडारी, कैप्टन गोवर्धन टम्टा, मोहन नेगी, नगर संरक्षक खुशाल नेगी, नरेंद्र बर्त्वाल, दर्शनलाल, मदन सेमवासी, ब्लॉक अध्यक्ष श्रम प्रकोष्ठ मनवर फर्स्वाण, ब्लॉक अध्यक्ष गरीब बेघरजन जसपाल लाल समेत अनिल राणा, सुभाष राणा, रघुनाथ फर्स्वाण, सुरेंद्र राणा, प्रकाश डंडरियाल, लक्ष्मण फर्स्वाण, सत्येन्द्र कुंवर, महावीर रौतेला, राजेंद्र बिष्ट, अशोक कुमार, भगत सिंह, श्याम लाल, सोहन भारती, महेंद्र झिंक्वान, यमुना कुंवर, राकेश लाल, मनोज सिंह, भवानी देवी, शालिनी चौहान, बी एल भारती, महिपाल लाल, संजय, अमित नेगी, चंदन चौहान और भरत जोशीयाल आदि सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button