प्रधानों का 5वें दिन भी जारी रहा धरना, पंचायत राज निदेशालय मै
10 सूत्रीय मांगू को लेकर प्रदेश सरकार पर प्रधानों की अपेक्षा करने का आरोप
देहरादून –
देहरादून के पंचायती राज निदेशालय में उत्तराखंड के सभी जिलों से ग्राम प्रधान अपनी दस सूत्रीय मांगों के निराकरण के लिए धरने पर बैठे हैं सरकार द्वारा दिन तक संगठन की मांगों के निराकरण लिए कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। सरकार के कोई भी प्रतिनिधि धरना स्थल नहीं पहुंचने से संगठन में दिन प्रतिदिन सरकार के प्रति रोष बढ़ते जा रहा है। और प्रदेश प्रधान संगठन प्रतिदिन अपने धरना प्रदर्शन को आगे भी जारी रखते हुए। दिन प्रतिदिन आंदोलन को बड़ा रूप दे रहा है। तथा धरना प्रदर्शन के पांचवे दिन, जनपद देहरादून अंतर्गत विकासखंड डोईवाला के ब्लॉक अध्यक्ष जी व जिलाध्यक्ष शुभम मल्ल जी की उपस्थिति में प्रधानों एवम उधमसिंहनगर के जिले के जिलाध्यक्ष श्री जसपाल जस्सी जी की उपस्थिति में जिले प्रधानों तथा प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
उक्त धरना प्रदर्शन में सुधीर रतूड़ी वरिष्ठ उपाध्यक्ष के नेतृत्व में डोईवाला विकासखंड के समस्त प्रधानों द्वारा प्रतिभाग किया गया। साथ में श्री सुरेन्द्र चौहान प्रदेश संगठन महामंत्री, संजय राणा प्रदेश महामंत्री, कृपाल सिंह जिलाध्यक्ष उत्तरकाशी,प्रदेश महामंत्री, विकास पंत प्रदेश महामंत्री, एवम धरना प्रदर्शन में प्रतिदिन सैकड़ों प्रधानों द्वारा अपनी उपस्थिति दी जा रही है। प्रदेश प्रधान संगठन का पंचायती राज निदेशालय में अनिश्चितकालीन धरना 5वें दिन भी जारी, मांगें न मानने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
देहरादून।- प्रदेश प्रधान संगठन के आह्वान पर अपनी 10 सूत्रीय मांगों के त्वरित एवं ठोस निराकरण को लेकर ग्राम प्रधानों का प्रदेश स्तरीय अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन आज, 2 अक्टूबर को लगातार 5वें दिन भी जारी रहा। राजधानी देहरादून स्थित पंचायती राज निदेशालय परिसर में उत्तराखंड के समस्त जिलों से पहुंचे सैकड़ों ग्राम प्रधान अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं।
आज के धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के नेता श पंकज पोखरिया ने किया। धरने में सलाहकार भास्कर सम्मल जी, संरक्षक विनोद बिजल्वाण, देवेंद्र भंडारी एवं श्याम सुंदर सौन ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर अपना समर्थन दिया।
सरकार की उपेक्षा से आक्रोश गहराया
आंदोलन के 5 दिन बीत जाने के बावजूद सरकार द्वारा मांगों के समाधान हेतु अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। धरना स्थल पर शासन या सरकार का कोई भी प्रतिनिधि वार्ता के लिए नहीं पहुंचा, जिससे ग्राम प्रधानों में सरकार के प्रति भारी रोष व्याप्त है। संगठन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार का यही रवैया रहा, तो आंदोलन को प्रतिदिन और अधिक व्यापक तथा उग्र रूप दिया जाएगा।
जिले और ब्लॉक स्तर से जुटी भारी भीड़
धरने के पांचवें दिन जनपद देहरादून के विकासखंड डोईवाला के ब्लॉक अध्यक्ष तथा देहरादून जिलाध्यक्ष शुभम मल्ल जी की उपस्थिति में डोईवाला के प्रधानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं, उधमसिंह नगर के जिलाध्यक्ष श्री जसपाल जस्सी जी के नेतृत्व में जिले के तमाम प्रधानों तथा प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई। डोईवाला विकासखंड के समस्त प्रधानों ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर रतूड़ी के नेतृत्व में आंदोलन में सहभागिता की। इसके अलावा धरने में प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेन्द्र चौहान, प्रदेश महामंत्री संजय राणा, उत्तरकाशी के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री कृपाल सिंह तथा प्रदेश महामंत्री विकास पंत सहित प्रतिदिन की भांति सैकड़ों ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।



