उत्तराखंड
कोतवाली चमोली पुलिस ने NI Act से संबंधी 01 वारंटी को किया गिरफ्तार

चमोली –
वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद भर में चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 03 अक्टूबर 2026 को कोतवाली चमोली पुलिस द्वारा फौजदारी वाद संख्या 08/23, धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित वारंटी/अभियुक्त को देवेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम रोपा, पोस्ट ऑफिस मैठाणा, थाना/तहसील एवं जनपद चमोली* को चमोली बाजार से गिरफ्तार किया गया। जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। टीम— वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय प्रकाश, का0 बनबीर शामिल रहे।



