10सूत्रीय मांग न मानी तो क्षेत्र पंचायत बैठक का होगा विरोध
नंदा नगर –
नंदा नगर विकास खंड मै 5 अक्टूबर को आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक मै जिलाधिकारी नहीं पहुँचे तो होगा पुरजोर विरोध किये जाने व प्रधानों की 10 सूत्रीय मांगो यदि सरकार नहीं मानती है तो भी क्षेत्र पंचायत बैठको का विरोध किया जायेगा।
नंदनगर प्रधान संघ क़े अध्यक्ष अवतार सिंह बिष्ट ने कहा है कि यदि इस क्षेत्र पंचायत कि बैठक मै जिलाधिकारी उपस्थिति नहीं होते है तो क्षेत्र पंचायत कि बैठक का पुरजोर विरोध किया जायेगा उन्होंने कहा कि प्रधान संगठन पिछले पांच माह से अपनी 10 सूत्रीय मांगो को लेकर धरने पर है लेकिन सरकार का रुख साफ न होना इस बात का इसारा कर रही है पंचायतों क़े प्रति सरकार का कोई भी ध्यान नहीं है जिससे ग्राम विकास की अवधारना को धका लगने क़े बराबर है वही सचिव प्रधान संगठन पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि ज़ब तक सरकार प्रधानों कि 10 सूत्रीय मांग को नहीं मानती है तो प्रधान क्षेत्र पंचायत की बैठक का विरोध करेंगे।



