उत्तराखंडक्राइम

पत्नी के साथ मारपीट कर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गोपेश्वर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ़्तार कर भेजा जेल

ख़बर को सुनें

चमोली –

थाना गोपेश्वर क्षेत्रान्तर्गत एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में चमोली पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

प्रकरण में वादिनी द्वारा थाना गोपेश्वर पर उपस्थित होकर तहरीर दी गई, जिसमें आरोप लगाया गया कि अभियुक्त विक्रम लाल पुत्र सज्जन लाल, निवासी क्यार्की देवलधार , उम्र 42 वर्ष, द्वारा *दिनांक 23 सितंबर 2026 की रात्रि को अपनी पत्नी के साथ मारपीट की गई तथा उसे आत्महत्या के लिए उकसाया गया, जिसके परिणामस्वरूप उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

वादिनी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना गोपेश्वर पर मु0अ0सं0 27/2026, धारा 108 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए *पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार* द्वारा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु संबंधित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 18 अक्टूबर 2026 को अभियुक्त को पठियालधार पुलिस चौकी के पास से गिरफ्तार किया गया। तत्पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया। पुलिस टीम- व0उ0नि विनोद रावत, हेड कांस्टेबल विवेक रावत,कांस्टेबल हरेन्द्र, कांस्टेबल चालक प्रदीप कुकरेती, कांस्टेबल रजत शर्मा एसओजी, महिला होमगार्ड बबीता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button