उत्तराखंड

भाजपा सरकार मै अपराध व भ्रष्टाचार की भेट चढ़ा प्रदेश – गोदियाल

कॉग्रेस की उत्तराखण्ड न्याय यात्रा का शुभारंभ बद्रीनाथ धाम से

ख़बर को सुनें

बद्रीनाथ – कॉग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व मै बद्रीनाथ धाम से प्रदेश की भाजपा सरकार के विरोध मै जन जागरण यात्रा निकाली गयी जिसमें बड़ी संख्या मै कॉग्रेसियो यहां पहुँचे थे।

उत्तराखंड न्याय यात्रा जोशीमठ पहुंची ने पर कोंग्रेसियों ने किया भव्य स्वागत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने जोशीमठ पहुंचकर कहा कि प्रदेश में जो भी मुद्दे हैं, जिससे प्रदेश की जनता प्रभावित हो रही है, वो सब भारतीय जनता पार्टी की उपज हैं। बीजेपी सरकार ने महिला अपराधियों के प्रति जानबूझकर हमदर्दी रखी है, जिससे अपराधियों के हौसले परवान चढ़े हैं, वहीं प्रदेश का युवा बेरोजगारी से मायूस है और सरकार ध्यान देने को तैयार नहीं है। उन्होंने मंत्री रेखा आर्य का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके पति गिरधारी लाल ने ही उन पर 200 करोड़ से अधिक संपत्ति और 110 करोड़ की कंपनी में 80% शेयर होने का आरोप लगाया है, और मुख्यमंत्री की हालत इससे भी ज्यादा खराब है। गोदियाल ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के हक और प्रदेश की जमीनें बेचने का काम कर रही है, जिससे प्रदेश खस्ताहाल और बेहाल है, इसी कारण वे भगवान बद्रीनाथ के चरणों में नमन कर जनता जनार्दन के चरणों में नमन करने के लिए न्याय यात्रा पर निकले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button