उत्तराखंड

नगर कांग्रेस बैठक में विधानसभा चुनाव की चर्चा व संगठन को मजबूती पर जोर दिया गया

ख़बर को सुनें

चमोली –

जिला मुख्यालय गोपेश्वर कांग्रेस कार्यालय में नगर कांग्रेस कमेटी गोपेश्वर की एक बैठक नगर अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह गरोडिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें संगठन की मजबूती तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा की गई तथा संगठन का विस्तारीकरण किया गया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम डा0विजय हिन्दवाल को प्रदेश कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया के प्रदेश महासचिव का दायित्व सौंपे जाने पर उनका माल्यार्पण कर स्वागत -अभिनंदन किया गया तथा बधाई दी । बैठक में संगठन का विस्तार कर राजेन्द्र लाल को नगर उपाध्यक्ष, जयपाल को अध्यक्ष अनुसूचित जाति,सूरज टकोला -अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति, वासुदेव राणा -अध्यक्ष श्रम, दिगम्बर सिंह रावत -अध्यक्ष किसान, सुनील बिष्ट दीपू -अध्यक्ष उद्योग व्यापार तथा मनीष नेगी सगर-एनजीओ का दायित्व सौंपा गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर बधाई देते हुए फूलमालाओं से स्वागत -अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में बरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, जिला महासचिव संदीप झिंक्वाण, जिलाध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्मचारी -शिक्षक गिरीश आर्य,नगर महामंत्री राकेश बिष्ट, हरीश कुमार के साथ उक्त पदाधिकारीगण आदि सामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button