लामबगड़ में बोलेरो पिकअप और कार की भिड़ंत, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, 10 घायल;


चमोली –
आज दिनांक 05 नवम्बर 2026 को थाना गोविन्दघाट क्षेत्रान्तर्गत लामबगड़ में जे.पी. पावर प्रोजेक्ट के समीप बोलेरो पिकअप वाहन संख्या PB10JB5260 एवं किआ कार संख्या RJ14UH9753 की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बोलेरो पिकअप वाहन सड़क पर पलट गया, जिससे दोनों वाहनों में सवार कई लोग घायल हो गए।
दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही चौकी पांडुकेश्वर पुलिस टीम एवं SDRF की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर पुलिस एवं SDRF की संयुक्त टीम ने बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया तथा घायलों को वाहनों से निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
दुर्घटना में हताहत एवं घायलों का विवरण:- दुर्घटना में बोलेरो पिकअप सवार मोनू पुत्र राम रतन, निवासी काकड़ा, मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) को जोशीमठ अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।बोलेरो पिकअप वाहन में सवार घायल व्यक्ति:- 1.अंशुल (26 वर्ष), निवासी मंगलौर, हरिद्वार।2.मोनू पाल (29 वर्ष), निवासी लंढौरा, हरिद्वार।3.शिवम (31 वर्ष), निवासी मंगलौर, हरिद्वार।4.शिव कुमार (42 वर्ष), निवासी काकड़ा, मुजफ्फरनगर।5.मेनपाल (38 वर्ष), निवासी काकड़ा, मुजफ्फरनगर।6.मनोज कुमार (35 वर्ष), निवासी डिडावली, मुजफ्फरनगर। 7.मोंटी (28 वर्ष), निवासी काकड़ा, मुजफ्फरनगर।8.जॉनी पाल (35 वर्ष), निवासी काकड़ा, मुजफ्फरनगर।उक्त घायलों में क्रम संख्या 2 से 8 तक के घायलों को अग्रिम उपचार हेतु गोपेश्वर रेफर किया जा रहा है। पीकप ओर कार में सवार घायल व्यक्ति:- 1.अर्चिसा (20 वर्ष), निवासी जयपुर, राजस्थान।2.पुष्पेंद्र कुमार (50 वर्ष), निवासी जयपुर, राजस्थान।3.पूनम रानी (46 वर्ष), निवासी जयपुर, राजस्थान। किआ कार सवार तीनों व्यक्तियों को सामान्य चोटें आई हैं।


