पार्किंग में खड़े बोलेरो वाहन में लगी भीषण आग, फायर सर्विस गोपेश्वर की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा

चमोली –
रविवार को लगभग 12:14 PM पर फायर स्टेशन गोपेश्वर को सूचना प्राप्त हुई कि विकास भवन गोपेश्वर के समीप नगर निगम की पार्किंग में खड़े एक बोलेरो वाहन में भीषण आग लग गई है।
सूचना मिलते ही फायर स्टेशन गोपेश्वर की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जहां बोलेरो वाहन से आग की तेज लपटें उठ रही थीं। फायर सर्विस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटर फायर इंजन से होज रील फैलाकर पंपिंग शुरू की और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। टीम की सूझबूझ और तत्परता से आग को आसपास फैलने से रोक लिया गया, जिससे पार्किंग में खड़े कई अन्य वाहनों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। फायर सर्विस की तत्परता से एक बड़ी अग्नि दुर्घटना टल गई। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।*फायर सर्विस टीम-* लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा, चालक नितिन जोशी, फायरमैन परविन्द्र सिंह चौहान, प्रेम प्रकाश, पवन सिंह रावत, सरस्वती


