उत्तराखंड

गोपेश्वर में भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का विशेष हस्ताक्षर अभियान

ख़बर को सुनें

चमोली –

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 10 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक चलाए जा रहे विशेष हस्ताक्षर अभियान के तहत आज नगर कांग्रेस कमेटी गोपेश्वर ने जिला मुख्यालय गोपेश्वर के बस स्टैंड पर हस्ताक्षर अभियान चलाया।

नगर अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह गरोडिया के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंत्री रेखा आर्य, मंत्री गणेश जोशी एवं मंत्री धन सिंह रावत के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों से हस्ताक्षर कराए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने बैनर और पम्पलेट पर हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दिया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, जिलाध्यक्ष महिला ऊषा रावत, जिला मीडिया प्रभारी गोविंद सिंह सजवांण, जिला कोषाध्यक्ष कुंवर सिंह भंडारी, पूर्व नगर अध्यक्ष/जिला सचिव योगेंद्र बिष्ट, नगर महिला अध्यक्ष विजया कंडारी, नगर महामंत्री राकेश बिष्ट, जयवीर नेगी, प्रदीप नेगी, नगर सचिव सत्येन्द्र पुंडीर, विक्रम शाह, नगर मीडिया प्रभारी शिवांग भट्ट, वरिष्ठ कांग्रेसी ऊषा फर्स्वाण, जगत लाल, महेन्द्र नेगी, पार्षद उमेश सती, मुकुल विष्ट, सावित्री कोहली, वीना रावत, अंजलि पोखरियाल, विक्रम नेगी, सोहन आर्य व हीरा लाल सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नगर अध्यक्ष धीरेन्द्र गरोडिया ने कहा कि यह अभियान 30 नवंबर तक लगातार जारी रहेगा और जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को जागरूक कर हस्ताक्षर कराए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button