उत्तराखंड

सिमली बेस को लेकर मुख्यमंत्री से नहीं मिलने देने पर मुख्यमंत्री के खिलाफ हुईं नारेबाजी

ख़बर को सुनें

गौचर( चमोली )-

सिमली में बेस हॉस्पिटल की मांग को लेकर काफी समय से धरने पर बैठे आंदोलनकारी को मुख्यमंत्री से नहीं मिलने देने पर आंदोलनकारी ने स्थानिय विधायक व मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।

भारी संख्या में मेला संस्कृत मंत्र पर पहुंचे महिला वह पुरुष आंदोलनकारीयो ने भारी रोष व्यक्त करते हुए कहा कि काफी समय से हम लोग सिमली में बेस हॉस्पिटल खोलने के लिए आंदोलित है ।जिसके लिए पदयात्रा भी निकल चुके हैं लेकिन अभी तक जनता की उचित मांग को नहीं माना गया है इसी संबंध में हम लोग मुख्यमंत्री से मिलने आए थे। और मुख्यमंत्री से मिलने का आश्वासन भी हमें स्थानीय विधायक द्वारा दिया गया था। लेकिन मुख्यमंत्री हमसे नहीं मिले इसी बात को लेकर गुस्साए आंदोलनकारी ने मुख्यमंत्री के जाने के बाद नारी नारेबाजी करते हुए सांस्कृतिक मंच पर पहुंच गए। और जमकर नारेबाजी करने लगे।

क्या बोले उपजिलाधिकारी करणप्रयाग 

सांस्कृतिक मंच पर नारेबाजी करने को लेकर एसडीएम अलकेश नौडियाल बोले यह मंच इस प्रकार की नारेबाजी का प्लेटफॉर्म नहीं नहीं है। बाद में एसडीएम के समझाने आंदोलनकारी सांस्कृतिक मंच से बाहर बात करने को तैयार हुए ओर आंदोलनकारी मान भी गए । इस मोके पर गजेंद्र सिंह नेगी संजय डिमरी गुड्डू रावत पंकज कुमार हरीश डिमरी वीरेंद्र सिंह नेगी गलन सिंह संजय वहगुणा के अलावा भारी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button