उत्तराखंड

एसजीआरआर पब्लिक स्कूल कर्णप्रयाग में पांच दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज

ख़बर को सुनें

कर्णप्रयाग (चमोली)-

श्री गुरु राम राय (एसजीआरआर) पब्लिक स्कूल, जयकंडी में सोमवार से पांच दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अलकेश नौडियाल और विशिष्ट अतिथि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की प्रबंधक रूपिका शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं मशाल जलाकर खेलों की शुरुआत की।

उद्घाटन समारोह में विद्यालय के चारों सदनों के छात्र-छात्राओं ने शानदार मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। हेड बॉय अंकुल पुरोहित और हेड गर्ल आरोही नवानी ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। राज्य स्तर की धाविका छात्रा प्रिया नेगी ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई। इस दौरान प्राथमिक, जूनियर और सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने मनमोहक पारंपरिक नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

मुख्य अतिथि एसडीएम अलकेश नौडियाल ने बच्चों के अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन और टीम भावना सिखाते हैं। विशिष्ट अतिथि रूपिका शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य बुद्धिबल्लभ डोभाल ने अतिथियों को शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा बच्चों से खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।

पहले दिन के विभिन्न मुकाबलों के परिणाम इस प्रकार रहे:

• नर्सरी वर्ग: चेयर रेस में दृष्टि प्रथम, कृतिका द्वितीय और आरना तृतीय रहीं। जिग-जैग रेस में शिवम नेगी ने पहला, अभिनव मैखुरी ने दूसरा और आरुष रावत ने तीसरा स्थान हासिल किया।

• पूर्व प्राथमिक वर्ग: चेयर रेस में आरना रावत प्रथम, अंतरा द्वितीय व अभिज्ञा तृतीय रहीं। जिग-जैग रेस में अवंतिका प्रथम, शानवी बर्तवाल द्वितीय और दिशा तृतीय रहीं।

• लोवर प्राथमिक वर्ग: जिग-जैग रेस में वेदांश असवाल प्रथम, आदविक नवानी द्वितीय और मानविक चंद्र तृतीय स्थान पर रहे।

• अपर प्राथमिक वर्ग: 100 मी. बालक दौड़ में कार्तिकेय प्रथम, आरव द्वितीय व देवेश तृतीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में अनुजा प्रथम, अनुष्का द्वितीय व आराधना तृतीय रहीं। 400 मी. बालक वर्ग में भानुप्रताप सिंह प्रथम, दिव्यांशु द्वितीय व अधिरित पैलू तृतीय और बालिका वर्ग में अस्मिता प्रथम, अनुजा द्वितीय व अनुष्का तृतीय रहीं।

• जूनियर वर्ग: 100 मी. बालक दौड़ में पीयूष प्रथम, राजन द्वितीय व शिवम तृतीय तथा बालिका वर्ग में प्राची प्रथम, दीपिका द्वितीय व रेणुका तृतीय रहीं। 600 मी. बालक वर्ग में आयुष प्रथम, वैभव द्वितीय व शिवम तृतीय और बालिका वर्ग में प्राची प्रथम, दीपिका द्वितीय व सृष्टि तृतीय रहीं। लंबी कूद (बालक) में आयुष सिंह प्रथम, वैभव द्वितीय व अनुराग पंत तृतीय रहे।

• सीनियर वर्ग: 100 मी. बालक दौड़ में पीयूष पंत प्रथम, आदित्य द्वितीय व आकाशदीप खंडूरी तृतीय और बालिका वर्ग में महक प्रथम, प्रिया नेगी द्वितीय व आरुषि पल्लव तृतीय रहीं। 800 मी. बालक वर्ग में अंशुल रावत प्रथम, सुमित नवानी द्वितीय व आदर्श तृतीय तथा बालिका वर्ग में तन्वी प्रथम, दिव्या द्वितीय व शिविका तृतीय रहीं। लंबी कूद (बालक) में अनुज पुंडीर प्रथम, आर्यन रावत द्वितीय व आदित्य राणा तृतीय और बालिका वर्ग में आरुषि पल्लव प्रथम, हिमांशी द्वितीय व महक रावत तृतीय स्थान पर रहीं।

• रिले रेस: जूनियर और सीनियर दोनों बालक वर्गों में रमन सदन प्रथम, आर्यभट्ट द्वितीय व रामानुजन तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर बालिका वर्ग में भाभा सदन प्रथम, रमन द्वितीय व रामानुजन तृतीय रहीं, जबकि सीनियर बालिका वर्ग में भाभा सदन ने पहला, रामानुजन ने दूसरा और आर्यभट्ट सदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं को सफल बनाने में व्यायाम शिक्षक विपिन कुंवर, प्रशांत बर्तवाल, नीलिमा पैलू, संयोजक सुमन कुमार, कार्यक्रम समन्वयक संगीता, सह-समन्वयक सोनाली बिष्ट, सदन प्रमुख रितु मैठानी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button