लामबगड़ बाजार में शराब के नशे में उत्पात मचाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चमोली –
राविवार को चौकी पाण्डुकेश्वर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि लामबगड़ बाजार में एक व्यक्ति शराब के नशे में उत्पात मचा रहा है तथा राहगीरों के साथ गाली-गलौज कर माहौल खराब कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची।
मौके पर एक व्यक्ति अत्यधिक नशे की हालत में बाजार में आने-जाने वाले लोगों पर चिल्ला रहा था और अभद्र व्यवहार कर रहा था। पुलिस कर्मियों द्वारा उक्त व्यक्ति को काफी समझाने के प्रयास किए गए लेकिन वह हंगामा करता रहा। जिसके पश्चात मौके पर स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस कर्मियों द्वारा उसे तत्काल हिरासत में लिया गया। व्यक्ति की पहचान *रजत पुत्र मन बहादुर, निवासी नेपाल, उम्र 33 वर्ष, हाल पता लामबगड़ थाना गोविन्दघाट* के रूप में हुई है।
उक्त व्यक्ति का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांडुकेश्वर में मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके उपरांत संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई।सार्वजनिक स्थानों पर शराब के नशे में हुड़दंग कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध पुलिस की वैधानिक कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
पुलिस टीम–अपर उपनिरीक्षक विनोद भट्ट ,-हे0कॉ0 अशालाल शामिल थे ।


