Blog

वीर सैनिकों की गौरवशाली परंपरा को नमन: 18वें अमर शहीद सैनिक मेले में वीरभूमि सवाड़ पहुँचे मुख्यमंत्री

ख़बर को सुनें

देवाल –

देवाल मै आयोजित 18वें अमर शहीद सैनिक मेले में प्रतिभाग करने के लिए  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी  वीरभूमि सवाड़ पहुँचे। हेलीपैड पर पहुँचते ही, चमोली के शीर्ष अधिकारी जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पँवार* खुद अगवानी के लिए मौजूद रहे और मुख्यमंत्री का भावपूर्ण स्वागत किया। चमोली पुलिस के जवानों ने उत्कृष्ट सेरेमोनियल यूनिफॉर्म में शानदार सलामी देकर इस गरिमापूर्ण क्षण को और भी यादगार बना दिया।

कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य के अनुरूप,  मुख्यमंत्री ने अमर शहीद सैनिकों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके बलिदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान, ग्रामसभा सवाड़ के बेमिसाल इतिहास ने सबको भावुक कर दिया। इस गाँव ने प्रथम विश्व युद्ध के दौर से ही देश के लिए अपने लाल दिए हैं। आज भी, यहाँ के 128 जवान भारतीय सेना में सेवारत हैं—जो किसी भी गाँव के लिए एक अविश्वसनीय रिकॉर्ड है। मुख्यमंत्री ने इस ‘जांबाज जज्बे’ को उत्तराखंड का गौरव बताया।

इस   दौरान   थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ,जिलापंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट , बलवीर घुनियाल (राज्यमंत्री) हरक सिंह नेगी ( राज्यमंत्री) , भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह बर्तवाल महामंत्री विनोद कंवासी, मैठा मैठानी ,भाष्कर पुरोहित, सहित कई    गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button