Blog

कॉग्रेस कार्यकर्ता विधान सभा चुनाव की तयारी मै जुट जाय

ख़बर को सुनें

चमोली –

जिला मुख्यालय गोपेश्वर कांग्रेस कार्यालय में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दशोली तथा नगर गोपेश्वर की संगठनात्मक संयुक्त बैठक ब्लाक अध्यक्ष गोविंद सिंह सजवांण तथा नगर अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट की अध्यक्षता में तथा पार्टी द्वारा संगठन सजृन के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक विनोद चंद्र तथा विधानसभा प्रभारी चन्द्र शेखर पल्लव व जिलाध्यक्ष के प्रतिनिधि के तौर पर जिला महामंत्री संदीप झिंक्वाण के सानिध्य में आयोजित की गई। जिसमें ब्लाक/नगर पदाधिकारियों /मंडलम, सेक्टर व बूथ स्तर के पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक में संगठन की मजबूती पर ज़ोर दिया गया। संगठन की वर्तमान स्थिति तथा आगे के लिए रणनीति पर चर्चा की गई । सभी कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों में एकजुटता तथा आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए कार्य करने का आवाह्न किया गया।

इस अवसर पर संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत ब्लाक/नगर अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पार्टी पर्यवेक्षक द्वारा की गई। ब्लाक अध्यक्ष के लिए शैलेंद्र नेगी, रविन्द्र बर्त्वाल,भगत कनियाल व योगेंद्र बिष्ट द्वारा तथा नगर गोपेश्वर अध्यक्ष के लिए योगेंद्र बिष्ट तथा धीरेन्द्र गरोडिया द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए । पर्यवेक्षक द्वारा इनके समर्थन में पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं से राय -शुमारी भी की गई। कार्यक्रम में बरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, पूर्व पीसीसी सदस्य सुदर्शन शाह, बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति पूर्व सदस्य ओमप्रकाश नेगी,जिलाध्यक्ष महिला ऊषा रावत, जिला पंचायत सदस्य विपिन फर्स्वाण, जिला पूर्व कर्मचारी -शिक्षक गिरीश आर्य,बरिष्ठ कांग्रेसी धीरजश बिष्ट, कुंवर सिंह भंडारी, मुकुल विष्ट, राजेन्द्र रावत, प्रेम फोनिया,विनीता देवी, पार्षद सूर्य प्रकाश पुरोहित व मनमोहन नेगी,पूर्व पार्षद लीला रावत,इंदू देवी, बसन्ती देवी, यशोदा टोलिया, जयवीर नेगी,अनुसूचित जाति ब्लाक अध्यक्ष प्रताप लाल, अनुसूचित जाति नगर अध्यक्ष मदनलाल सेमवासी, पूर्व सैनिक ब्लाक अध्यक्ष शिवसिंह बिष्ट,मंडलम अध्यक्ष नरेन्द्र पंवार, रुद्र सिंह भंडारी,मोहन नेगी, ब्लाक अध्यक्ष राजीव गांधी पंचायतराज/सेक्टर अध्यक्ष हर्षवर्धन नेगी, सत्येन्द्र कुंवर,सचिन गडिया,प्रकाश डंडरियाल, सन्तोष राणा, रघुनाथ फर्स्वाण, महावीर रौतेला, उदय सिंह रावत,बरिष्ठ कांग्रेसी दीवान बिष्ट, दीवान फर्स्वाण, गब्बरसिंह रावत,मनवर फर्स्वाण, भक्त दर्शन बिष्ट, दर्शन लाल, देवेन्द्र कुंवर, प्रकाश नेगी,राकेश सैंजवाल, राकेश लाल,जगत नेगी,मदन गडिया, सत्येन्द्र नेगी, संतोष नेगी,एन एस यू आइ नेता किशन बर्त्वाल आदि तमाम कार्यकर्ता सामिल रहे।आनंजसिंह पंवार, जिला कांग्रेस मुख्यालय प्रभारी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button