डीएसओ श्याम आर्य और सहायक गौरव शर्मा 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
जिला पूर्ति कार्यालय में विजिलेंस का बड़ा छापा
जिला पूर्ति अधिकारी समेत दो कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
हरिद्वार, –
जिला पूर्ति कार्यालय में विजिलेंस विभाग की बड़ी कार्रवाई हुई है। जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य और उनके सहायक गौरव शर्मा को राशन डीलर से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार, श्याम आर्य ने एक राशन डीलर से उनके कार्यों के बदले रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित डीलर ने तुरंत विजिलेंस विभाग में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने पर विभाग ने सतर्कता से जाल बिछाया और ट्रैप ऑपरेशन चलाया। ऑपरेशन सफल रहा और रिश्वत की पूरी राशि 50 हजार रुपये बरामद कर ली गई। दोनों अधिकारियों को रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद विजिलेंस टीम ने उन्हें देहरादून अपने साथ ले गई।
श्याम आर्य मात्र चार महीने पहले ही हरिद्वार में जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) के पद पर तैनात हुए थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों से पूर्ति कार्यालय के एक बंद कमरे में लगभग दो घंटे तक पूछताछ की गई। विजिलेंस विभाग ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच तेज कर दी है। जांच में यह भी देखा जाएगा कि क्या इस रिश्वतखोरी में कोई अन्य अधिकारी या कर्मचारी भी शामिल थे ।


