उत्तराखंड
बदरीनाथ, रुद्रनाथ, हेमकुंड की पहाडियों पर हिमपात

नन्दा देवी, नन्दा घुंघटी त्रिशूली सहित ऊंची पहाड़ियों पर जमकर बर्फबारी।
चमोली –
बदरीनाथ -रुद्रनाथ -हेमकुंड की पहाड़ियों पर गुरुवार को हिमपात हुआ। शीतकाल आगमन से पहले दूसरी बार हिमपात ने दस्तक दी है। चमोली जिले में गुरुवार को नन्दा देवी पर्वत, नन्दा घुंघटी, त्रिशूली समेत ऊंची पहाड़ियों पर जमकर बर्फबारी हुई।
गुरुवार को सुबह चमोली जिले के ऊंचाई वाले स्थानों वर्षा और फिर हल्का हिमपात हुआ। रुद्रनाथ में अच्छी मात्रा में हिमपात हुआ।



