वाण मैं आयोजित किया गया भंडारे का, प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं कार्यकर्ताओं ने

थराली –
मां नंदा देवी की पावन कैलाश विदाई से पूर्व, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता व प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर वाण मुख्य बाजार (लाटू धाम) में एक विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाण मैं भंडारे का आयोजन कर दूर-दूर से आए हजारों श्रद्धालु भक्तों, स्थानीय जनता, माताओं-बहनों और देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने बड़े ही हर्ष और भक्तिभाव के साथ माँ नंदा का पावन प्रसाद ग्रहण किया। इस पुनीत अवसर पर हम सभी ने आदरणीय प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की सामूहिक कामना भी की।मां नंदा की विदाई की बेला में श्रद्धालुओं की सेवा और भंडारे के सफल संचालन के लिए सभी आयोजनकर्ताओं, ऊर्जावान कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता का हृदय से आभार एवं साधुवाद। माँ भवानी और लाटू देवता का आशीर्वाद हम सब पर सदैव बना रहे।



