उत्तराखंड

मूसाउडियार मै भू धसांव से 17 परिवार खतरे की जद मै

मकान खाली कर पंचायत भवन मै रह ने को मजबूर है ग्रामीण

ख़बर को सुनें

 

नारायणबगड –

बारिश के कारण लगातार हो रहे भूस्खलन और जमीन धंसने से ब्लाॅक के मूसाउडियार गांव के अब 17 परिवार खतरे की जद में आ गए हैं। इन सभी प्रभावित परिवारों ने मकान खाली कर अन्य लोगों के घरों और पंचायत घर में शरण ली है। वहीं तल्ला जाख में 10 मकान खतरे की जद में आ गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द सुरक्षा के उपाय नहीं किए गए तो उनके मकान जमींदोज हो जाएंगे।

मूसाउडियार गांव में लंबे समय से भूस्खलन हो रहा है। यहां करीब 37 से अधिक परिवार रहते हैं। पहले यहां दो परिवार खतरे की जद में आए थे लेकिन अब यहां 17 से अधिक मकानों को भूस्खलन और भू-धंसाव से खतरा हो गया है। ऐसे में सभी 17 परिवारों ने मकान खाली कर अन्य लोगों और पंचायत घर में शरण ली है। हाल ही में कुंदन लाल ने मकान बनवाया था अब यह भी भूस्खलन की जद में आ गया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मदद की मांग की। वहीं अब तल्ला जाख गांव भी भूस्खलन की चपेट में आ रहा है। गांव के जसपाल सिंह रावत ने बताया कि गांव के ठीक ऊपर पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के कारण दस परिवारों के मकान खतरे में आ गए हैं। अभी भूस्खलन का मलबा सड़क पर जमा है। अगर बारिश के कारण मलबे का बहाव गांव की ओर हुआ तो यह मकानों में घुस जाएगा। वहीं राजस्व उपनिरीक्षक जगदीश ओलिया ने बताया कि मूसाउडियार गांव में भूस्खलन के कारण हुए नुकसान का पूर्व में आंकलन किया गया है। प्रभावित 17 परिवारों को तिरपाल भी वितरित किए गए हैं। अब दोबारा हुई क्षति का जायजा लिया जाएगा। ग्राम प्रधान नंदी देवी का कहना है कि यह भुस्खलन काफी लम्बे समय से हो रहा है लेकिन बहुत अधिक होने से पूरे गाव को खतरा पैदा हो गया है अब ग्रामीणों ने शासन -प्रशासन गुहार लगाई है कि उन्हे कही अनियत्र बसाया जाय

 

 

 

Related Articles

3 Comments

Leave a Reply to Shaurya Rawat Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button