उत्तराखंड

वाहन सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल

ख़बर को सुनें

रुद्रप्रयाग,

जवाड़ी बाईपास काला पहाड़ पर बुधवार देर शाम 7:30 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। केदारनाथ यात्रा पर जा रही दिल्ली नंबर की एक बलेनो कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और संयुक्त रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीमों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

एसडीआरएफ पोस्ट रतूड़ा से उपनिरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने स्थानीय पुलिस और डीडीआरएफ के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया। दोनों घायलों को स्ट्रेचर के सहारे सड़क तक लाया गया। इसके बाद एक घायल को एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि दूसरे घायलj के लिए मौके पर दूसरी एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। ऐसे में एसडीआरएफ के वाहन से ही घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया ।जिलाधिकारी विशाल मिश्रा स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू कार्यों का जायजा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button