Blog

बहु प्रत्याशित झूला पुल का हुआ उद्घाटन

नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारम्भ

ख़बर को सुनें

चमोली –

शुक्रवार को नगर पंचायत नंदप्रयाग के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह रौतेला द्वारा नंदाकिनी नदी पर नगर पंचायत नंदप्रयाग द्वारा नवनिर्मित पुल का विधिवत मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ किया गया। लंबे समय से प्रतीक्षित यह पुल जनता की आवश्यकता और सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत द्वारा पूर्ण किया गया है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 की भीषण आपदा में यहां स्थित पूर्व का पुल पूर्णतः बह गया था, जिसके बाद से क्षेत्रीय जनता पुल निर्माण की आशा में थी। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि 13 वर्षों से जनता इस पुल के निर्माण की प्रतीक्षा कर रही थी, और आज यह महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम हो सकेगा।उन्होंने कहा कि नगर पंचायत नंदप्रयाग सदैव जनहित के कार्यों को सर्वोपरि रखते हुए विकास की दिशा में कदम बढ़ाती रही है। आने वाले समय में भी नगर के समग्र विकास हेतु नई योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। अध्यक्ष श्री रौतेला ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु नगर की सम्मानित जनता, अधिशासी अधिकारी, समस्त सहयोगियों एवं नगर पंचायत कर्मचारियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही विकास कार्यों को गति मिलती है और नगर पंचायत नंदप्रयाग भविष्य में भी सफलता के नए आयाम स्थापित करेगी।

इस अवसर पर नगर पंचायत नंदप्रयाग के अधिशासी अधिकारी शिखर सिंह, नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button