Blog

चमोली जिला नियोजन समिति की 14 सीटों पर जिला पंचायत सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय

ख़बर को सुनें

नामांकन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद सभी 14 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति, जिला पंचायत चमोली में एकजुटता का दिखा दम।

चमोली-

जनपद चमोली में जिला नियोजन समिति की निर्धारित 14 सीटों के लिए जिला पंचायत सदस्यों ने नामांकन प्रक्रिया पूर्ण कर ली है। सोमवार, 12 अक्टूबर को नामांकन की निर्धारित तिथि समाप्त होने के साथ ही सभी 14 सीटों पर सदस्यों द्वारा नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाने के बाद निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बन गई है।

जिला पंचायत चमोली के लिए इसे एक महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं संगठनात्मक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट के नेतृत्व में उनके मजबूत बोर्ड ने सभी 14 सीटों पर सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए इस प्रक्रिया को सफल बनाया।

जिला नियोजन समिति जनपद के विकास से जुड़ी योजनाओं के नियोजन एवं प्राथमिकताओं के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे में जिला पंचायत सदस्यों का निर्विरोध चुना जाना जिले के विकास कार्यों में समन्वय और सामूहिक भागीदारी की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट के नेतृत्व में बोर्ड की एकजुटता इस पूरी प्रक्रिया में प्रमुख रूप से सामने आई। सभी 14 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बनने से जिला पंचायत चमोली की संगठनात्मक मजबूती और आपसी समन्वय का संदेश गया है। जिला पंचायत चमोली के लिए यह उपलब्धि आगामी विकास योजनाओं को गति देने तथा जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं को जिला नियोजन समिति के माध्यम से प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

निर्वाचन – आयुषी बुटोला – ढाक, भगवती देवी – बूरा, विक्रम सिंह -सिमली, रेखा – जाख, वीरेंद्र सिंह -थाला बैंड, विश्वंभरी देवी – भल्सो, जगदीश सिंह –  आद्रपा , अनीता रावत –  बच्छुवा वाड, प्रदीप बुटोला – विनायक, सुरेन्द्र सिंह नेगी -छेकूड़ा, हरीश राम –  सूना, कलादेवी – चौड़ा, उर्मिला बिष्ट- हाट कल्याणी, लक्षमन सिंह – रानो ने अपना नामकन पत्र दाखिल किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button