उत्तराखंड

गौचर की निर्माणाधीन रेलवे टनल में आपातकालीन मॉकड्रिल, कई विभागों ने परखी तैयारियां

ख़बर को सुनें

पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य एवं अग्निशमन विभाग ने किया संयुक्त अभ्यास, आपदा के दौरान त्वरित राहत-बचाव पर जोर

गौचर (चमोली )-

निर्माणाधीन रेलवे टनल में संभावित दुर्घटनाओं से निपटने और आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मंगलवार, 13 अक्टूबर को गौचर में मॉकड्रिल आयोजित की गई। अभ्यास के दौरान विभिन्न विभागों ने संयुक्त रूप से राहत-बचाव कार्यों की प्रक्रिया का अभ्यास किया और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए अपनी तैयारियों को परखा।

मॉकड्रिल में कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस, स्थानीय प्रशासन, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ), अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा मेघा कंपनी के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान संभावित हादसे की स्थिति में संबंधित विभागों की भूमिका, राहत-बचाव कार्यों के संचालन और आपसी समन्वय की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया।

अभ्यास का मुख्य उद्देश्य किसी भी अप्रत्याशित दुर्घटना की स्थिति में प्रभावित लोगों तक शीघ्र सहायता पहुंचाना तथा सभी संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करना रहा। निर्माणाधीन रेलवे टनल जैसे संवेदनशील कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन प्रतिक्रिया की तैयारी को विशेष महत्व देते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर सभी संबंधित टीमों को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुरूप सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने, सतर्कता बनाए रखने और आपात स्थिति में बिना विलंब समन्वित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। मॉकड्रिल के माध्यम से विभिन्न विभागों की तैयारियों को मजबूत करने तथा संभावित दुर्घटनाओं के दौरान राहत-बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button