उत्तराखंड

कड़कोट पट्टी को मिलेगी यातायात की बेहतर सुविधा

ख़बर को सुनें

थराली –

विधानसभा थराली क्षेत्र के विकासखण्ड नारायणबगड़ के अंतर्गत “नलगावँ-भटियाणा मोटर मार्ग” (स्वीकृत लागत ₹8 करोड़ 67 लाख) के निर्माण कार्य का विधि-विधान से भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।

उल्लेखनीय है कि क्षेत्रीय जनता विकास कई वर्षों से मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन व आंदोलित रही है क्षेत्र की समस्या को देखते हुए स्थानीय विधायक भोपाल राम टम्टा कहा कि इस मोटर मार्ग के बन जाने से हमारे कड़ाकोट पट्टी के ग्रामीणों, बुजुर्गों, माताओं-बहनों और स्कूली छात्र-छात्राओं को ब्लॉक व जिला मुख्यालय तक आवागमन में हो रही दशकों पुरानी भारी असुविधाओं से स्थायी रूप से मुक्ति मिलेगी। हमारी सरकार अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सुलभ मार्ग और बुनियादी विकास पहुँचाने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। इस के मौके पर मंडल अध्यक्ष कमलेश सती, विधान प्रतिनिधि दलीप सिंह नेगी, कनिष्ट प्रमुख भूपेंद्र मेहरा सहित कई लोंग  उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button