Blog

भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर चयनित होकर विवेक बर्त्वाल ने किया जनपद चमोली का नाम रोशन

ख़बर को सुनें

चमोली –

जनपद के पोखरी विकासखंड  ग्राम पंचायत आली निवासी विवेक बर्त्वाल का भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) में फ्लाइंग ऑफिसर पद हेतु AFCAT परीक्षा के माध्यम से चयन हुआ है। विवेक की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है।

विवेक बर्त्वाल ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा नालन्दा पब्लिक स्कूल, गोपेश्वर से प्राप्त की। इसके पश्चात उन्होंने सुबोध प्रेम विद्यामंदिर, गोपेश्वर से इंटरमीडिएट की शिक्षा पूर्ण की। उच्च शिक्षा के क्रम में विवेक ने केन्द्रीय विश्वविद्यालय, श्रीनगर गढ़वाल से स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की।

विवेक के पिता कुलदीप सिंह बर्त्वाल राजकीय विद्यालय सौडामगरा में सहायक अध्यापक (जू. हा. स्कूल) के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता सरिता बर्त्वाल एक गृहणी हैं। विवेक की इस सफलता में माता-पिता, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा उनकी निरंतर मेहनत का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। भारतीय वायुसेना में चयनित होकर विवेक बर्त्वाल ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जनपद चमोली और उत्तराखंड राज्य का गौरव बढ़ाया है। क्षेत्रवासियों एवं शुभचिंतकों ने विवेक को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button