उत्तराखंड

नंदा धाम कुरुड़ मै भी अब पूर्ण शराब बंदी,होगा जुर्माना

गांव कि सरहद मै भी शराब पी तो अब खेर नही

ख़बर को सुनें

 

नंदनगर – नंदा धाम कुरुड़ मै भी अब शराब पर पूर्ण रूप से बंद करने का ऐलान कर दिया है ग्रामीणों की बैठक ग्राम प्रधान हेमा देवी गोड की अध्यक्षता मै यह निर्णय लिया गया है यदि नही माने तो तो 21 हजार व गाव की सरहद मै पीते हुए दिखाई दिये तो 11 हजार जुर्माना व पुलिस कार्यवाही भी की जाएगी ।

रविवार को ग्राम पंचायत की बैठक आयोजित किया गया जिसमे समस्त ग्रामीणों के सामने यह निर्णय लिया गया कि आज से सार्वजनिक कार्यो  नशे मुक्त होगा यदि कोई इसका उलघ्न करते हुए पाया गया तो 2 1 हजार का जुर्माना व गाव मै शराब पीकर हगमा या कोई गलती कि तो 11 हजार रुपये दंड स्वरूप देने होगे ग्रामीणों ने कहा कि नंदा धाम मै आने वाले लोग माँ के दर्शनों को आते है इस लिए गांव कि सरहद मै यदि कोई भी व्यक्ति शराब  पिता दिखाई दे तो उस पर पुलिस कार्यवाही कि जाएगी गांव के बाजार मै कोई भी दुकान दार, अन्य कोई भी शराब कि बिक्री नही कर सकता है ऐसा करने वाले पर की पुलिस का सहयोग लिया जायेगा । बैठक मै महिला मगल दल अध्यक्ष देवकी देवी ,युवक मगल दल अध्यक्ष नवीन गौड़, सोनी देवी , मथुरा देवी ,शुशीला देवी ,मंजू देवी। संगीता देवी। मीना देवी ,गुड्डी देवी,ममता देवी ,विनीता देवी , विपिन गोड़, विजय लाल, प्रकाश ,राकेश ,सूरज साहित समस्त ग्रामवासी महिलाये,पुरुष  व बच्चे शामिल रहे ।

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button