Blog

देवेंद गोड अध्यक्ष व धमेन्द्र नेगी बने महामंत्री

ख़बर को सुनें

चमोली –

डा0 शिवानन्द नौटियाल राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में कोषागार कर्मचारी संगठन, चमोली की वार्षिक बैठक का आयोजन समस्त उपसंघ पदाधिकारियों /सदस्यों की उपस्थिति में किया गया। बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष महिपाल सिंह गडिया, तथा सचिव देवेन्द्र गौड, तथा सुरेन्द्र वर्मा, सहायक कोषाधिकारी द्वारा बताया गया कि कोषागार राज्य सरकार का एक महत्वपूर्ण अंग है जो वित्तीय प्रबन्धन जैसे महत्वपूर्ण कार्य को सम्पादित करता है तथा सरकार को बजट तैयार करने के लिए आवश्यक आय-व्यय ब्यौरे उपलब्ध कराता है। कोषागार की सेवा अन्य विभागों से भिन्न होने के कारण कोषागार कर्मचारियों द्वारा राज्य सरकार से मांग की गयी कि उन्हें उत्तराखण्ड लेखा सवंर्ग सेवा नियमावली-2019 यथा संशोधित नियमावली-2025 से पृथक करते हुए वर्तमान की वेतन विसंगतियों को दूर किया जाय।

साथ ही नवनियुक्त सहायक लेखाकारों को कोषागार कर्मचारी संगठन चमोली का सदस्य बनाते हुए राधेश्याम पाल, उपकोषाधिकारी, कर्णप्रयाग की अध्यक्षता में पुरानी कार्यकारणी को भंग कर सर्वसहमति नवीन कार्यकारणी का गठन निम्नवत् किया गया:-

(1) देवेन्द्र कुमार गौड – लेखाकर, कोषागार, चमोली – अध्यक्ष

(2) सुरेन्द्र वर्मा -सहायक कोषााधिकारी, चमोली -उपाध्यक्ष

(3) सोनाली, -सहायक लेखाकार चमोली -महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष

(4) धर्मेन्द्र सिंह नेगी -सहायक लेखाकार कोषागार चमोली -जिला महामंत्री

(5) परमेन्दर सिंह रौथान -सहायक लेखाकार कोषागार चमोली -कोषाध्यक्ष

(6) हिम्मत सिंह रावत, व मो0 हुसैन -विधिक सलाहकार

(7) बिपिन परुोहित व मोबिन अहमद, -मीडिया प्रभारी

(8) संरक्षक-

(1) महिपाल सिंह गडिया, उपकोषाधिकारी गैरसैण।

(2) राधेश्याम पाल, उपकोषाधिकारी, कर्णप्रयाग

(3) मो0 असलम सिद्धीकी, सहायक कोषाधिकारी, पोखरी

(4) विनोद कुमार, सहायक कोषाधिकारी, चमोली बैठक में कोषागार के सभी उपसंघ पदाधिकारियों के साथ-साथ सभी सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button