Blog

राज्य सरकार स्थानीय उत्पादों और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

ख़बर को सुनें

सेमलडाला खेल मैदान का होगा विस्तारीकरण, धार्मिक स्थलों को मिलेगी नई पहचान

चमोली –

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार स्थानीय उत्पादों, पर्यटन और लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल स्थानीय उत्पादों को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने का माध्यम भी बनते हैं। मुख्यमंत्री शुक्रवार को 24वें बंड विकास औद्योगिक, पर्यटन, किसान एवं सांस्कृतिक मेला 2025 में प्रतिभाग करने के लिए हेली से सेमलडाला पीपलकोटी पहुंचे।

हेलीपैड पर जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान बंड विकास समिति के सदस्यों, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अब सभी स्मृति-चिन्ह और भेंट स्थानीय स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण आजीविका को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर समस्याओं के समाधान का आह्वान करते हुए आमजन से सक्रिय सहभागिता की अपील की। मुख्यमंत्री ने मेले से जुड़े व्यापारियों, किसानों, आयोजकों और स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल, वोकल फॉर लोकल और मेड इन इंडिया अभियान*राज्य सरकार स्थानीय उत्पादों और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्र

**सेमलडाला खेल मैदान का होगा विस्तारीकरण, धार्मिक स्थलों को मिलेगी नई पहचान**
*गोपेश्वर | लोकसत्य*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार स्थानीय उत्पादों, पर्यटन और लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल स्थानीय उत्पादों को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने का माध्यम भी बनते हैं। मुख्यमंत्री शुक्रवार को 24वें बंड विकास औद्योगिक, पर्यटन, किसान एवं सांस्कृतिक मेला 2025 में प्रतिभाग करने के लिए हेली से सेमलडाला पीपलकोटी पहुंचे।

हेलीपैड पर जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान बंड विकास समिति के सदस्यों, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अब सभी स्मृति-चिन्ह और भेंट स्थानीय स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण आजीविका को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर समस्याओं के समाधान का आह्वान करते हुए आमजन से सक्रिय सहभागिता की अपील की। मुख्यमंत्री ने मेले से जुड़े व्यापारियों, किसानों, आयोजकों और स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल, वोकल फॉर लोकल और मेड इन इंडिया अभियान को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि राज्य में केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत कार्य किए जा रहे हैं, जबकि रोपवे और रेल परियोजनाओं से पर्यटन और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

बताया कि एक जनपद दो उत्पाद, हाउस ऑफ हिमालय ब्रांड, स्टेट मिलेट मिशन और होमस्टे योजना के माध्यम से स्थानीय उत्पादों और पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। वर्तमान में राज्य में 800 से अधिक होमस्टे संचालित हैं और उत्तराखंड तेजी से वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में भी उभर रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। राज्य में सख्त भू-कानून लागू किया गया है और 10 हजार एकड़ से अधिक भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। सरकार देवभूमि की विरासत और संस्कृति के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सेमलडाला खेल मैदान के विस्तारीकरण, नंदा देवी राजजात यात्रा मार्ग पर पेयजल सहित आधारभूत सुविधाओं के विकास, ग्वालदम से तपोवन लॉर्ड कर्जन मार्ग का नाम बदलकर नंदा–सुनंदा मार्ग किए जाने, राजराजेश्वरी मंदिर कुरुड़ के सौंदर्यीकरण तथा अनसूया देवी मंदिर मंडल में यात्री विश्राम गृह निर्माण की घोषणाएं कीं।

कार्यक्रम में थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्तवाल, बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि राज्य में केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत कार्य किए जा रहे हैं, जबकि रोपवे और रेल परियोजनाओं से पर्यटन और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।मुख्यमंत्री ने बताया कि एक जनपद दो उत्पाद, हाउस ऑफ हिमालय ब्रांड, स्टेट मिलेट मिशन और होमस्टे योजना के माध्यम से स्थानीय उत्पादों और पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। वर्तमान में राज्य में 800 से अधिक होमस्टे संचालित हैं और उत्तराखंड तेजी से वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में भी उभर रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। राज्य में सख्त भू-कानून लागू किया गया है और 10 हजार एकड़ से अधिक भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। सरकार देवभूमि की विरासत और संस्कृति के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सेमलडाला खेल मैदान के विस्तारीकरण, नंदा देवी राजजात यात्रा मार्ग पर पेयजल सहित आधारभूत सुविधाओं के विकास, ग्वालदम से तपोवन लॉर्ड कर्जन मार्ग का नाम बदलकर नंदा–सुनंदा मार्ग किए जाने, राजराजेश्वरी मंदिर कुरुड़ के सौंदर्यीकरण तथा अनसूया देवी मंदिर मंडल में यात्री विश्राम गृह निर्माण की घोषणाएं कीं।

कार्यक्रम में थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्तवाल, बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button