उत्तराखंड

उद्योग एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर जोर, कर्णप्रयाग में थीम आधारित जनजागरूकता कार्यक्रम एवं जनसेवा शिविर आयोजित

ख़बर को सुनें

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत 200 से अधिक लोगों को विभिन्न विभागीय सेवाओं का मिला लाभ

चमोली –

‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ की भावना के साथ संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत बुधवार को विकासखंड कर्णप्रयाग के ब्लॉक सभागार में उद्योग, लघु एवं सूक्ष्म उद्योग से संबंधित थीम आधारित जनजागरूकता कार्यक्रम एवं बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं युवाओं ने प्रतिभाग कर विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा विभागीय सेवाओं का लाभ उठाया।

कार्यक्रम में उद्योग एवं स्वरोजगार के अवसरों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों की संभावनाओं तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान उपजिलाधिकारी अलकेश नौड़ियाल ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों को ‘मेरी योजना’ पुस्तिका के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस पुस्तिका के माध्यम से आमजन एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं मिलने वाले लाभ की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर नागरिकों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई तथा पात्र लाभार्थियों को विभागीय सेवाएं प्रदान की गईं। स्वास्थ्य, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, उद्योग, कृषि, उद्यान, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के माध्यम से 200 से अधिक लोगों को विभिन्न विभागीय सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। साथ ही नागरिकों की समस्याएं एवं सुझाव भी प्राप्त किए गए, जिनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।  कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख दीपिका मैखुरी, उपजिलाधिकारी अलकेश नौड़ियाल, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र अंजली रमन, अन्य जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button