एक सूत्रीय मांग को लेकर ग्रामीण 5 दिनों से बैठे है धरने पर

नंदा नगर –
एक सूत्रीय मांग राजकीय इंटर कॉलेज चोनघाट में विज्ञान बर्ग को लेकर घूनी रामणी एवम पडेरगांव के ग्रामीणों का आज 5 वे दिन भी आंदोलन स्थल बस स्टेशन घाट में क्रमिक अनशन जारी रहा इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बर्तमान सरकार की निठलता के फलस्वरूप बच्चो के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा जा रहा है जिससे स्थानीय बच्चे बिज्ञान बर्ग की शिक्षा से बंचित रह रहे हैं जब कि वर्ष 2021 में सूबे के माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा में इस बात का जिक्र किया था ग्रामीणों का कहना है कि जब तक हमारी न्यायोचित मांग का उचित निस्तारण नही हो जाता हम लोग सरकार को जगाने के लिए इसी प्रकार आंदोलन पर अडिग रहेंगे इस दौरान घूनी की प्रधान ममता देवी क्षेत्र पंचायत पवित्रा देवी महिलामंगल अध्यक्ष रामणी देवकी देवी प्रीता देवी गंगा देवी हिरूली देवी चैता देवी लक्ष्मी देवी मदुली देवी आशा देवी मोनिका देवी मीनाक्षी देवी यमुना देवी कामरेड मोहन सिंह रावत नरेंद्र सिंह रावत डॉक्टर शम्भू प्रसाद पांडेय महेंद्र सिंह करण सिंह रावत देवेंद्र सिंह हयात सिंह मुकेश घुनियाल महेंद्र सिंह सामाजिक कार्यकर्ता सुखबीर सिंह रौतेला शिवलाल स्नेही पूर्व प्रधान मोखमल्ल सुरेंद्र सिंह नेगी ने भी आंदोलन स्थल में आकर आंदोलनकारियों की जायज मांग का समर्थन किया


