Blog

वीबी जी राम जी योजना करेगी 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित

नंदा नगर में भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा आयोजित बैठक

ख़बर को सुनें

नंदा नगर –

भाजपा मंडला संगठन द्वारा आयोजित वीबी जी राम जी योजना की कार्यकर्ताओ को  पूरी जानकारी दी और उनसे अपेक्षा की कि वो गाँव- गाँव जाकर ग्रामीणों को इस की जानकारी दे ,साथ ही आम जनमानस को इससे संबंधित जानकारियां दे ताकि लोगो को इस योजना को लेकर  कोई भ्रम न  रहे ।

विकास खंड नंदा नगर सभागार में आयोजित वीबी जी राम जी योजना के बारे में थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा को ख़त्म कर जो योजना लाई गयी है वह बहुत ही किफायती व जन उपयोगी योजना है इस में 100 के बजाय 125 दिन का कार्य व भुगतान समय पर होगा जिससे गरीब व्यक्ति को लाभ होगा जिला पंचायत अध्यक्ष चमोली  श्री दौलत सिंह बिष्ट ने  कहा कि केंद्र सरकार द्वारा वीबी जी राम जी योजना सभी गरीब से लेकर मजदूरों तक लाभ कारी योजना है उन्होंने इस योजना के बारे में विस्तृत  जानकारी दी ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य व नंदा नगर भाजपा प्रभारी विक्रम बर्तवाल ने कहा कि भारत सरकार की यह योजना हर गरीब व्यक्ति को रोजगार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसी संकल्पना को लेकर  यह योजना को बनाया  गया है ।

नंदनगर कि प्रमुख हिमा नेगी ने कहा कि भारत सरकार कि यह योजना देश को सशक्त एवं देश को 2047 तक पूर्ण विकसित करने के लक्ष्य को  पूर्ण करने के मकसद से बनाया गया है । इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कृपाल सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य भेटी मजेंद्र सिंह नेगी , गढ़वाल संयोजक मदौली, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button