युकेडी ने नंदनगर कि 17 समस्याओ के निदान कि माँग , नही तो आंदोलन
जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन

चमोली –
उक्रांद नंदा नगर के द्वारा केंद्रीय प्रवक्ता अंकेश भंडारी के नेतृत्व में नंदा नगर की प्रमुख बुनियादी समस्याओं को लेकर जिला अधिकारी को एक ज्ञापन दिया गया है जिसमें नंदा नगर की समस्याओं 17 बिन्दुओ पर जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षिक किया गया । जिला अधिकारी को स्पष्ट रूप से चेताया गया कि कि समय रहते सभी मागो पर गौर नही किया गया तो जनता आंदोलन के लिए बाध्य होगी ।
जिलाधिकारी को दिये ज्ञापन मै कहा गया कि विकास खंड नंदा नगर मै पेयजल , सड़क, विद्युत, स्वस्थय, नेटवर्क , आपदा सहित 17 मागे रखी गयी है जिस पर तत्काल कार्यवाही नही हुई तो आम जानता के साथ उत्तरखण्ड क्रांति दल आंदोलन को बाध्य होगा, नंदा नगर में व्याप्त तमाम जन समस्याओं के समाधान को लेकर आपके स्तर से तत्परता नहीं दिखाई गई तो उक्रांद क्षेत्रीय जनता के साथ मिलकर रणनीति के साथ आगे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी इस मौके पर उक्रांद के कार्यकर्ता मीडिया प्रभारी अशोक बिष्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष कुंवर दानू, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ही नेगी , अनिल दानू , राहुल पाण्डे, हरीश पंवार आदि मौजूद रहे ।।


