Blog

लक्सर के दाबकी गांव में फायरिंग, 17 वर्षीय किशोर गंभीर घायल

गोली लगने से हुए घायल युवक हालत चिंताजनक

ख़बर को सुनें

हरिद्वार,-

लक्सर थाना क्षेत्र के दाबकी गांव में दो गुटों के बीच कहासुनी के बाद अचानक फायरिंग हो गई। गोली एक 17 वर्षीय किशोर विनायक को लग गई। घायल अवस्था में किशोर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि गोली उसके शरीर के संवेदनशील हिस्से में लगी है, जिससे उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। फायरिंग करने वाला युवक मौके से फरार हो गया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल फैल गया। स्थानीय लोग घरों में दुबक गए।

घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। हालांकि घटना क्यों हुई अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हमलावर की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। उधर, परिजनों का कहना है कि उन्हें भी विवाद का अभी पता नहीं चल पाया है। कि किस बात पर विवाद शुरू हुआ, अचानक गोली चलने की जानकारी मिली तो वह घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। पूरा मामला रहस्यमय हो गया।

कोतवाल राजीव रौथाण ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटैज कंगाल रही है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button