Blog

5 वर्षीय बच्चे को घर से उठाकर ले गया गुलदार, क्षेत्र में दहशत का माहौल

ख़बर को सुनें

रुद्रप्रयाग,

अगस्त्यमुनि विकास खण्ड के न्याय पंचायत सारी में से दुःखद घटना का समाचार है। यहां सिंद्रवाणी गांव मे गुलदार एक पांच वर्षीय बालक को घर के आंगन से उठाकर कर ले गया। गांव वाले खोजबीन में लगे हैं लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

घटना सांय लगभग पांच बजे की बताई जा रही है। जब सिन्द्रावाणी गांव में पांच वर्षीय दक्ष को आंगन के एक कोने पर स्थित शौचालय से गुलदार उठा ले गया। पास में खड़ी बच्चे की मां की चीख-पुकार सुनकर जब तक ग्रामीण इकठ्ठा होते तब तक गुलदार बच्चे को जंगल की ओर ले गया, काफी खोजबीन के बाद भी ग्रामीणों को कोई सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों द्वारा सूचना बन विभाग को दी जा चुकी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। वन विभाग की टीम घटना स्थल के लिये रवाना हो गयी है।

वन विभाग अगस्तमुनी रेंज के एस डी ओ देवेंद्र सिंह पुंडीर ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए बताया की उन्हें सिंद्रवाणी गांव के एक बच्चे को बाघ द्वारा घर के आँगन से उठाकर ले गया है इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम घटना स्थल के लिए रवाना कर दी थी इस समय वन विभाग की टीम सर्च करने में लगी है अभी बच्चे के मिलने की कोई सूचना प्राप्त नही हुई है ढूंढ खोज जारी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button