उत्तराखंड

पुलिस उपाधीक्षक त्रिवेन्द्र सिंह राणा को मिला मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक

चमोली पुलिस का गौरव बढ़ा

ख़बर को सुनें

चमोली।

स्वतंत्रता दिवस-2026 के गौरवपूर्ण अवसर पर जनपद चमोली पुलिस के लिए एक और गौरवशाली उपलब्धि सामने आई है। जनपद चमोली के पुलिस उपाधीक्षक त्रिवेन्द्र सिंह राणा को उनकी कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट कार्यशैली, समर्पण एवं विशिष्ट सेवाओं के लिए “मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक” से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी  द्वारा प्रदान किया गया। पुलिस उपाधीक्षक त्रिवेन्द्र सिंह राणा की उत्कृष्ट सेवाओं को मिले इस सम्मान से चमोली पुलिस परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि को पुलिस विभाग के प्रति समर्पण, अनुशासन और जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्धता का सम्मान माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button