उत्तराखंड

चमोली के उपनिरीक्षक वह हेड कांस्टेबल को मिलेगा गोल्ड मेडल वह सिल्वर मेडल

पुलिस उपाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक होंगे सम्मानित सेवा

ख़बर को सुनें

स्वतंत्रता दिवस-2026 पर चमोली पुलिस का बढ़ा गौरव, उ0नि0 अमनदीप सिंह को गोल्ड व मुख्य आरक्षी चन्दन सिंह नगरकोटी को सिल्वर प्रशस्ति डिस्क से किया जाएगा सम्मानित

चमोली –

स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर पुलिस मुख्यालय, उत्तराखंड द्वारा कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट सेवा, विशिष्ट कार्य एवं सराहनीय योगदान के लिए जनपद चमोली पुलिस के दो पुलिसकर्मियों को “पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क” से सम्मानित किया जाएगा। कर्ण प्रयाग के पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा

जनपद चमोली से *उ0नि0 अमनदीप सिंह* को विशिष्ट कार्य हेतु “पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क-गोल्ड” तथा मुख्य आरक्षी चन्दन सिंह नगरकोटी को विशिष्ट कार्य हेतु “पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क-सिल्वर” प्रदान किया जाएगा। इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार ने दोनों पुलिसकर्मियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनकी कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्यशैली का सम्मान है और जनपद चमोली पुलिस के लिए गौरव का विषय है।

दूसरी ओर चमोली के करणप्रयाग पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा चमोली जनपद में विशेष कार्य करने के लिए इनको इस सम्मान से नवाजा जा रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button