उत्तराखंडक्राइम

ठगी के मामले में नंदा नगर पुलिस ने दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार

ख़बर को सुनें

कहीं नौकरी का लालच, कहीं iPhone का झांसा—ऑनलाइन ठगी के दो मामलों में ₹1.23 लाख हड़पने वाले दो वांछित अभियुक्तों को नन्दानगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

चमोली –

27 दिसंबर 2025 को वादी द्वारा थाना नन्दानगर में तहरीर दी गई कि *वीरेन्द्र पिमोली पुत्र उम्मेद सिंह, निवासी ग्राम वाण, थाना थराली, उम्र 30 वर्ष* द्वारा DRDO नामक संस्था में नौकरी लगाने का झांसा देकर Google Pay के माध्यम से वादी से ₹58,000/- की धोखाधड़ी की गई।

तहरीर के आधार पर थाना नन्दानगर पर मु0अ0सं0 41/2025, धारा 318(4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। दूसरे मामले में दिनांक 06 मार्च 2026 को वादी द्वारा थाना नन्दानगर में तहरीर दी गई कि *वंश तेवतिया पुत्र जितेन्द्र तेवतिया, निवासी रायपुर, देहरादून, उम्र 21 वर्ष* ने iPhone 17 Pro दिलाने के नाम पर छलपूर्वक UPI के माध्यम से वादी से ₹65,000/- की धोखाधड़ी की।मामले में थाना नन्दानगर पर मु0अ0सं0 04/2026, धारा 318(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।दोनों मामलों में *पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पँवार* द्वारा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। विवेचना के दौरान दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध माननीय न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी होने के उपरांत नन्दानगर पुलिस द्वारा लगातार सुरागरसी एवं पतारसी करते हुए दोनों अभियुक्तों को दिनांक 13 अगस्त 2026 को देहरादून से गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button