उत्तराखंड

नंदा राज जात 2027 मै व लोक जात 2026 मै होगी आयोजित

ख़बर को सुनें

थराली –

मां भगवती नंदा देवी के छः मासिक विश्राम स्थली, बधाण की नंदा का स्थान नंदा देवी सिद्धपीठ देवराड़ा में आज बधाण परगना से नारायण बगड़ से वाण तक और उससे आगे निर्जन हिमालय में श्री नंदा देवी राजजात यात्रा को निभाने वाले सभी हक्क हुक्कूदार, थोकदार पधानों साथ ही नंदा देवी सिद्धपीठ कुरूड़ से गौड़ पुजारियों की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित हुई।

जिसमें सर्वसम्मति से श्री नंदा देवी राजजात यात्रा 2027 में और लोकजात यात्रा 2026 में करवाए जाने का प्रस्ताव ध्वनिमत से पास किया गया। परंपराएं पूर्व की भांति परंपरागत तरीके से निभाएं जाने को ही उचित बताया गया। हम सभी को यह समझना अति आवश्यक है कि अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को खींचतान कराकर जगहंसाई के स्थान पर हम सभी एक छत तले बैठकर सौहार्द पूर्ण माहौल में अपनी अपनी मान्यताएं, परंपराएं और उन्हें निभाने के लिए आवश्यक सरकारी सहयोगों की मांग साथ बैठकर करें। खींचतान में हम अपनी सदियों पुरानी विरासत के ढांचे को खराब कर देने के साथ साथ दुनिया की आस्था भी इस ओर कम कर देंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button