उत्तराखंड

चमोली की गार्गी उनियाल बनी भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर

ख़बर को सुनें

कर्ण प्रयाग –

जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ की निवासी गार्गी उनियाल का चयन भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर हुआ है।  दरअसल गार्गी अपने पहले ही प्रयास में AfCAT (Air force Common Admission Test) की प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की जिसके तहत उन्हें यह मुकाम हासिल हुआ। गार्गी ने अपनी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की शिक्षा जोशीमठ के केन्द्रीय विद्यालय से पूर्ण की तत्पश्चात उन्होंने कम्प्यूटर साइंस ब्रांच में बीटेक गोविंद बल्लभ पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी पोड़ी गढ़वाल से वर्ष 2024 में पूरा किया। इतना ही नहीं इससे पहले गार्गी दो बार सीडीएस की परीक्षा भी उत्तीर्ण कर चुकी है।

गार्गी के पिता दिनेश उनियाल साहसी खेल के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। जबकि गार्गी की माता गृहणी है। गार्गी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता समेत अपने समस्त गुरुजनों को दिया है। गार्गी की इस विशेष उपलब्धि के बाद से उन्हें लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है तथा पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button