गौशाला मै बंधी दो गायो को बाघ ने बनाया निवला, लोग दहसत मै

चमोली – नगर पंचायत नंदप्रयाग मै सोमवार की रात को बाघ ने एक ही परिवार के दो मवेशियों को अपना निवाला बना दिया है अभी तक लोग भालू के आतंक से पार नही पारहे थे कि अचानक बाघ ने अब दस्तक दे दिया है , आम जन मानस का जीना मुश्किल कर दिया है ।
जानकारी के अनुसार नगर पंचायत नंद प्रयाग के मुनियाली गांव मै सोमवार कि देर रात्रि को बाघ ने श्रीमती भवानी देवी पत्नी बलवंत लाल की गौशाला मै हमला बोल दिया जहा बंधी एक गांव 5 वर्ष व बछिया 2 वर्ष को गौशला के अंदर ही निवाला बना दिया जब सुबह भवानी देवी अपनी गौशला गयी तो देखा कि बाघ ने दो मवेशियों को मार कर आधा -आधा खा रखा था ओर दोनो मवेशी मृति मिले उसे देख आँखे फटी की फटी रह गयी जब सभी जगह हो हला मचा तो वन विभाग टीम को मोके पर बुलाया गया । क्षेत्र मै बढ़ते वन्य जीव के हमलो से हर व्यक्ति हैरान व परेशान है वन विभाग भी निजात नही दिला पा रहा है वन विभाग के खिलाप लोगो का आक्रोश दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है ।



