उत्तराखंड
… एक बार दो जगह भालू का हमला दो मवेशियों को घायल किया

चमोली –
नंदा नगर के ग्राम पंचायत भेरनी के पानीगैर व कफल गैर मै अलग -अलग दो घटनाओ को भालू द्वारा अंजाम दिया गया है वही हमले मै भालू द्वारा दो मवेशियों को घायल किया गया है यहां पहले भी इसी ग्राम सभा मै भालू द्वारा 5 घटनाओ को अंजाम दिया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भेरनी ग्राम सभा मै भालू द्वारा गणेश सिंह की गाय को घायल कर दिया है वही पानी गैर मै इससे पहले भी तीन मवेशियों को अपना निवाला बना चुका है इसी ग्राम सभा के कफल गैर मै भी यह दूसरी घटना हो गयी है यहां गोदंबरी देवी का बैल को भी बुधवार की सुबह -सुबह उसे काफल गैर मै एक बैल को घायल कर दिया है जब लोगो को जानकारी मिली तो हला करने ओर वह भाग गया । आम जन मानस का जीना मुश्किल कर दिया है वह कभी भी कही भी दिख जाता है जिससे महिलाओं को जगल व रोज मरा की जरूरतों के लिए भी जाना मुश्किल कर दिया है ।



